Wednesday, July 1, 2009

फिर गोरों ने माना बापू का लोहा

भारत की स्वंत्रतता और दुनिया को अंहिसा का संदेश देने वाले बापू चर्चा में हैं। जी हां, वही सत्य और अहिंसा जिसके बदौलत बापू ने दुनिया के कई देशों को आजादी का मूलमंत्र दिया था। अग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया था। जो गोरे, बापू को फकीर कहा करते थे, आज वही बापू का गुणगान कर रहे हैं। चाहे वह लंदन के मेट्रो में गुंजने वाली बापू का विचार ही क्यों न हो। अभी हाल में ही लंदन के मेट्रो ने बापू के विचार ''ऑख के बदले ऑख मांगोगे तो सारी दुनिया अंधी हो जाएगी'' को शामिल किया है। अब यह विचार मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले सारे यात्रियों को सुनने को मिलेगा। ये उसी बापू के विचार हैं, जिन्हें कभी अंग्रेज चलती ट्रेन से फेंक दिया था। खैर, देर से ही सही आखिरकार बापू के विचार से पूरी दुनिया सहमत तो हुई। अभी हाल में ही अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने बापू की 140 वीं जयंती को मनाने के लिए एक प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पेश किया है। जिसमें कहा गया है कि चूंकि बापू का नाम दुनियाभर में स्वतंत्रता और न्याय का प्रतीक है, लिहाज़ा उनकी जयंती यहां मनाई जानी चाहिए। कांग्रेस के छह सदस्यों ने भारत के राष्ट्रपिता की 140वीं जयंती मनाने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें कहा गया है कि महात्मा गांधी का नेतृत्व में दूरदृष्टि थी। जिसकी वजह से विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के बीच मित्रता तेजी से मजबूत हुई।ये प्रस्ताव फ्लोरिडा की कांग्रेस सदस्य इलीना रॉस लेहटीनेन ने पेश किया है इसके अलावा ईड रॉयसे, जिम मैक्डेर्मट, जो विल्सन, गुस बिलिरकिस और डोन मैंजुलो ने भी इसपर सहमति जताई है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत देश और इसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना में महात्मा गांधी की अद्वितीय और चिर स्थाई भूमिका है जो आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा देने वाली है। हालांकि बीते कुछ समयों में बापू भारत में महज किताबों और लेखों का विषय रह गए हैं, पर, बापू के सिद्धांत और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। भारत की बदली तस्वीर में गांधीवाद भले कहीं दिखता न हो पर अमेरिका के सांसदों की पहल ये समझाने की कोशिश कर रही है कि गांधी ही आज की बदसूरत होती दुनिया की तस्वीर बदल सकते हैं। बशर्ते उनके विचारों को ज़मीन मिले।

2 comments:

प्रकाश नारायण सिंह said...

सही बात है भाई हम आपसे सहमत है..

Vidrohi said...

realy u r right